उत्तरकाशी जनपद के घराली गांव में आई भीषण आपदा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजनमहानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून,भारतीय जनता पार्टी, महानगर के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में आज महानगर कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा उत्तरकाशी जनपद के घराली गांव में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु आयोजित की गई।
सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि आपदा से जानमाल की जो क्षति हुई है, वह अत्यंत दुःखद है और हम सभी इस शोक में समान रूप से सहभागी हैं।
हर घर तिरंगा अभियान — 15 अगस्त को तिरंगा फहराएं
इसके साथ ही आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने आम जनता से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल करें।
उन्होंने विशेष रूप से निवेदन किया कि:
हर घर में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाए।
तिरंगे को झंडा संहिता के अनुसार फहराया जाए और संध्या समय विधिपूर्वक तिरंगा उतार लिया जाए, जिससे उसका सम्मान बना रहे।
भारतीय जनता पार्टी इस अभियान के माध्यम से जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए कटिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महानगर देहरादून के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाए।
बैठक में राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास जी कैंट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर मेयर सौरभ थपलियाल निवर्तमान मेयर सुनील उनियालगामा राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल रजनी रावत महानगर प्रभारी राकेश गिरी राज्य मंत्री डॉ देवेंद्र भसीन राजेंद्र ढिल्लों हरीश डोरा अशोक वर्मा उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार सुनील शर्मा विजेंद्र थपलियाल सुरेंद्र राणा संकेत नौटियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।