भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत में क्वार्टर गार्ड पर भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एडजुटेंट, कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर मेजर पी के डोगरा ने किया, जिन्होंने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत किया। इसके बाद सभी अधिकारियों, जेसीओ, एनसीओ, जवानों और प्रशिक्षुओं के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं। समारोह में देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों को याद किया गया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए समर्पण का संकल्प दोहराया गया। वातावरण देशभक्ति के गीतों और उत्साह से गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस की धूम
