बर्ड फ्लू के खतरे से बेख़बर

1, नगर आयुक्त का कहना है नही जा सकते घर- घर
2, प्रचार करने तक सीमित निगम
3, चोरीछिपे बिक रहा चिकन
4,क्षेत्र में फेल सकती है गंभीर बीमारी
,रेस्टोरेंटों में परोसे जा रहे चिकन व नॉनवेज़ बिरियानी
कोटद्वार- नगर में चिकन की बिक्री को लेकर जहाँ नगर निगम के द्वारा प्रचार किया जा रहा है तो वहीं नगर के ही कई होटल,रेस्टोरेंट व चिकन बिरयानी की दुकानों में अभी भी चिकन बिकता व परोसा हुवा आसानी से देखा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी जारी एलर्ट के चलते कोटद्वार क्षेत्र में भी एहतियात के तौर पर सतर्कता बरते जाने का ऐलान तो कर दिया गया, लेकिन उसके पालन में बरती जा रही कोताही साफ-साफ नज़र आ रही है. नगर निगम की ओर से अगले आदेशों तक चिकन की बिक्री पर लगाई गई रोक के बावजूद शहर के होटल/रेस्टोरेंट में चिकन व नॉनवेज बिरियानी परोसे जा रहे हैं. यही नहीं, चिकन विक्रेताओं के यहां से चोरी-छिपे चिकन की सप्लाई/बिक्री भी की जा रही है. सवाल यह भी उठता है कि जब यूपी सहित बाहर से चिकन आदि की यहां सप्लाई पर फिलहाल रोक लगी हुई है तो यह सप्लाई बाहर से कैसे पहुंच रही है और रेस्टोरेंटों मैं कैसे मुहैया हो रहा है. इस संवेदनशील मसले पर नगर निगम सहित स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग कर क्या रहे हैं, इसका उन्हें ज़वाब देना चाहिए.
नगर निगम के आयुक्त पीएल शाह से जब दूरभाष पर बात कर यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने निगम स्तर से चिकन बिक्री पर रोक लगाने की बात तो कही, लेकिन यहां आ रही चिकन की सप्लाई और रेस्टोरेंटों में चिकन परोसे जाने संबंधी सवाल पर कहा कि इस पर प्रशासन स्तर से क़ार्रवाई होगी. निगम द्वारा सभी चिकन और माँस दुकानदारों को चिकन की बिक्री बंद करने के लिए कह दिया गया है और इस बारे में एनाउंसमेंट भी कराया गया है. आयुक्त का कहना है कि उनका काम घर-घर जाकर देखना तो नहीं है.