इससे पूर्व प्रतियोगिता आयोजक और उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में रमपुरा स्थित श्री चुन्नीलाल कोली मंदिर,श्री परमानंद आश्रम में आयोजित रमपुरा का कन्हैया प्रतियोगिता में 50 से भी अधिक बच्चों ने श्री कृष्ण बनकर प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें एलिस कोली ने सर्वश्रेष्ठ कृष्ण बनकर रमपुरा का कन्हैया,प्रतियोगिता को जीत लिया
बाद में प्रतियोगिता की आयोजक पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने एलिस कोली को चांदी का मुकुट पहनाकर और गुलाब के फूलों की बड़ी माला डालकर उन्हें सम्मानित किया,बाद में विजेता श्री कृष्ण बने बच्चे से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक कटवाकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया गया, प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को भी श्रीमती शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रमपुरा क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित थे । प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती स्वेता शर्मा,और श्रीमती पूनम गुप्ता थी। इस अवसर पर भगवान स्वरूप कोली, सरोज रानी,सियाराम कोली, बनारसी दास, यादो देवी, बिटोला देवी, भूरी देवी, मुन्नी देवी, कांति कोली, पूजा श्रीवास्तव, प्रियंका शर्मा,सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे । संचालन अनिल शर्मा द्वारा किया गया ।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रमपुरा में आयोजित श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता में एलिस कोली ने रमपुरा का कन्हैया बनने का गौरव हासिल किया
