सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, हरिद्वार वन विभाग के दफ्तर में घुस आया हाथी।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दो-तीन दिनों से लगातार वन विभाग दफ्तर में दस्तक दे रहा है यह हाथी।

वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप, दफ्तर में घुसते ही सभी कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए।

लोगों ने हाथी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया ।

स्थानीय लोगों का कहना आसपास के इलाकों में पहले भी कई बार हाथी दिखाई दे चुका है।

वन विभाग अब हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे जंगल की ओर खदेड़ने की रणनीति बना रहा है।