रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई ,पनियाला मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बुलेट सवार को रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि गिरफ्तार हुआ उवेश नाम का यह बदमाश गंगनहर थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है ,जिस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं इतना ही नहीं, हाल ही में यह नाबालिग किशोर के साथ घिनौनी हरकत मुकदमा दर्ज किया गया था और यह लंबे समय से वंचित चल रहा था इसके अलावा भी इस बदमाश के ऊपर करीब 14 मुकदमे अलग-अलग मामलों में पहले भी दर्ज है।
रुड़की हरिद्वार गंगनहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़।
