खड़े कैंटर में गिरा देवदार का पेड़ 1 घंटे लोहाघाट हल्द्वानी सड़क में यातायात रहा बंद।

बाल बाल बचा बड़ा हादसा

लोहाघाट फायर टीम कर्मियों ने पेड़ काटकर यातायात किया सुचारू।
लोहाघाट के कोली ढेक पुल के पास आज देवदार का विशालकाय पेड़ भारी बारिश के चलते सड़क किनारे खड़े कैंटर में गिर गया । पेड़ गिरने से कैंटर को भारी नुकसान पहुंचने के साथ-साथ लोहाघाट हल्द्वानी सड़क बंद हो गई तथा यातायात अवरुद्ध हो गया था तथा काफी वाहन सड़क बंद होने से फंस गए। सूचना पर लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर के निर्देश पर फायर टीम ने तत्काल मौके पर जाकर 1 घंटे की कड़ी मस्कत के बाद पेड़ को काट कर हटाया तथा यातायात बहाल किया। यातायात सुचारु होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली तथा फायर कर्मियों को धन्यवाद दिया पेड़ गिरने से लगभग डेढ़ घंटे यातायात बंद रहा। गनीमत रही पेड़ गिरने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ।फायर टीम मे डीबीआर राजेश खर्कवाल , एफएम भरत सिंह ,उमेश चंद्र ,प्रतिभा राणा,नीलम राणा,हिमांशु कुमार,अनवर अली,राजेंद्र मेहता,
नारायण सिंह बोरा आदि मौजूद रहे