पूर्व केबिनेट मंत्री ने किया मंगलौर विधानसभा के दो गाँवो दौरा

हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने मंगलौर विधानसभा के शिक्खर गाँव और भगवानपुर चंदनपुर का दौरा कर मंगलौर उप चुनाव के दौरान वोट देने वाले लोगों का धन्यवाद किया । इस दौरान उन्होंने दोनों गाँवो को 5 , 5 लाख रुपये विकास कार्यो के लिए देने का वायदा किया इस दौरान उन्होंने शिक्खर गाँव के बसपा कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया साथ ही उन्होंने इस बार भारी मतों से 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट देने की अपील की उन्होंने कहा कि वह मौजूदा विधायक से ज़्यादा विकास कार्य कराने के लिए सक्षम है
उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीति करने नही आये बल्कि लोगो के प्यार पाने के लिए यहाँ आते है । क्योंकि उन्हें यहाँ गंगा मां का प्यार खीँच कर लाया है और यहाँ की जनता की वह सेवा करना चाहते है और जब तक वह गंगा मां का कर्ज नही उतार देते वह यहाँ से नही जाने वाले इसी जनता के बीच रहेंगे और जब तक जियेंगे मंगलौर विधानसभा के लोगों की सेवा करते रहेंगे