पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव नाजिश कलीम द्वारा बिंद्रा वृद्धाआश्रम पाबों में वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2016 के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारियां दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बिंद्रा वृद्ध आश्रम पाबों में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अतिरिक्त पावों क्षेत्र में आपदा से पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनको कंबल वितरित किए गए एवं नालसा आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवा योजना 2010 के संबंध में जानकारियां दी गई। इस अवसर पर प्रबंधक बिंद्रा वृद्धाआश्रम पाबों प्रेम बल्लव पुसोला,रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी,खंड विकास अधिकारी पाबों धूम सिंह,सहायक खंड विकास अधिकारी पाबों जितेंद्र सिंह,प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों,पंकज कुमार,प्राविधिक स्वयंसेवक/अधिकार मित्र अनिल पाबों क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक आदि उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
