पिथौरागढ़। जिलेवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। अब पिथौरागढ़ प्रधान डाकघर में रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होगी।
डाक विभाग का कहना है कि पर्वतीय जनपदों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों तक आवश्यक सेवाएँ बिना रुकावट पहुँचाना ही इस कदम का मुख्य उद्देश्य है।
डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल ने जानकारी दी कि अब नागरिकों को अपनी जरूरी डाक सामग्री भेजने के लिए कार्यदिवसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। त्योहारों और छुट्टियों में भी लोग आसानी से स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवाओं का लाभ उठा पाएँगे।
