एसओजी/एएनटीएफ व कोतवाली अल्मोड़ा टीम ने 11.26 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर दबोचा।
टैक्सी चालक निकला स्मैक(हेरोइन) तस्कर, अब पुलिस की गिरफ्त में।
ऊधमसिंह नगर से स्मैक(हेरोइन) लाकर अल्मोड़ा, बागेश्वर में सप्लाई का था इरादा।
दिनांक 11.09.2025 को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा शैल बैण्ड अल्मोड़ा से बागेश्वर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी।
जिस दौरान वाहन संख्या यूके04-टीबी-9260 को चैक किया तो चालक अभियुक्त विजय नेगी के कब्जे से कुल 11.26 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी।
वाहन को सीज कर, अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस द्वारा तस्कर के क्रय व विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी की जा रही है।
👉गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
विजय नेगी उर्फ विज्जू नेगी उम्र-33 वर्ष पुत्र शिवेन्द्र सिंह नेगी, निवासी म0न0-124 पूरनपुर आनन्दपुर, आ0टी0ओ0 रोड मुखआनी, जिला- नैनीताल
🟠बरामदगी- 11.26 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)
कीमत- करीब 3,37,800/- रुपये।
