गदरपुर । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नशे के कारोबार में लगे दंपति को स्मैक व नगदी के साथ गिरफ्तार किया । काफी समय से पुलिस को स्मैक बेचे जाने की सूचना मिल रही थी । पुलिस ने बलराम नगर रोड पर ट्यूबवेल के पास महिला व पुरुष को संदिग्ध हालत में खड़े देखा, पूछताछ पर दोनों हड़बड़ा गए दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए अपना नाम महेंद्र सिंह और बिंदो कौर निवासी वार्ड नंबर 5 तेजा फौजा कॉलोनी गदरपुर बताया । तलाशी में उनके पास से प्लास्टिक में पैक कर रखी गई 30 ग्राम स्मैक व 27300 रुपए की नगदी और इलेक्ट्रिक तराजू मिला । जबकि महिला के पास से 29 ग्राम स्मैक और 23070₹ बरामद किए गए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है सीओ विभव सैनी ने बताया कि महेंद्र और बिंदो के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी बाहरी इलाकों से आने वाले कुछ लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं जिन्हें जल्दी गिरफ्तार का जेल भेजा जाएगा ।
59 ग्राम स्मैक और 50370 रुपए की नगदी सहित दंपति गिरफ्तार
