Thursday 12/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नियमितीकरण की मांग को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापननगर निगम की गौशाला के लिए 84 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृतएनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता रैली, युवाओं को बताया समाज की जिम्मेदारी।ग्रीष्मकालीन धान नष्ट करने के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सितारगंज तहसील में दिया धरना सितारगंज। प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन धान की फसल नष्ट किए जाने के विरोध में क्षेत्र के किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने सितारगंज तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।धरने का नेतृत्व पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार की गई ग्रीष्मकालीन धान की फसल को नष्ट कर प्रशासन ने किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए या किसानों की बात सुने इस प्रकार की कार्रवाई करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।धरने को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि किसान पहले ही बढ़ती लागत, मौसम की मार और बाजार की अनिश्चितता से जूझ रहा है। ऐसे समय में प्रशासन द्वारा फसल को नष्ट करना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत किसानों की फसल ही उजाड़ दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की फसल नष्ट की गई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पहले किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।धरने के दौरान किसानों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रीष्मकालीन धान को नष्ट करने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पेट्रोलियम दानों (कच्चा माल) के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी :– संजय जुनेजाअवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को भगवानपुर पुलिस में गिरफ्तार कियानैनीताल महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित । सरोवर नगरी नैनीताल राज्य अतिथि गृह सभागार में महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा राज्य सरकार और महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रामपुर तिराहा कांड मामले सुनवाई हुई जिसमें निर्णय सुरक्षित रख दिया है। सरोवर नगरी नैनीताल केउत्तराखंड हाईकोर्ट में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।महिला दिवस पर खटीमा में मिलेट मेले की धूम, लेकिन मुख्य अतिथि महिला ब्लॉक प्रमुख ही रहीं नदारद !

प्राची के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताजमिस गदरपुर रही दीपाली


गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किया गया रंगारंग तीज क्वीन मेले का आयोजन
गदरपुर। गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुति कर धमाल मचाया। सांची बत्रा को तीज क्वीन बनने पर मुख्य अतिथि ने मुकुट पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दिनेशपुर रोड स्थित कार्तिक गार्डन बारात घर में गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लवली हुड़िया,रवि वर्मा अभिषेक वर्मा,चंदर खेड़ा एवं गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया । प्रतियोगिता में तीज क्वीन,मिस गदरपुर,महेंदी,नृत्य, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 से 20 वर्ष तक की लड़कियों ने नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचाते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं 21 से 45 वर्ष की महिलाओं ने नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचाया। वहीं तीज क्वीन,मेहंदी प्रतियोगिता में भी अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की निर्णायक चंद्रप्रभा, सुशीला मेहता बिष्ट द्वारा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें तीज क्वीन सांची बत्रा दूसरे स्थान पर पल्लवी और तीसरे स्थान पर सिमरन गाबा ने बाजी मारी वही मिस गदरपुर का खिताब दीपाली सुखीजा ने जीता दूसरे स्थान पर माही अरोरा और तीसरे स्थान पर सिमरजीत रही। मेहंदी प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, किरण सैनी द्वितीय,निशा मौर्य तृतीय, डांस प्रतियोगिता में प्रथम एकता शर्मा ,उदीसा भारद्वाज, द्वितीय प्रियांशु, मंजू गुंबर और तृतीय स्थान पर अनीता राज रही। मुख्य अतिथि लवली हुड़िया द्वारा पुरस्कार देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लवली हुड़िया ने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कर महिलाओं का भी सम्मान बढ़ाया है। संचालन तृप्ति अरोरा, प्रियंका पाहवा एवं एंकर शिवानी ने किया। कार्यक्रम के दौरान रेड रोज कान्वेंट स्कूल,सेंट मैरी स्कूल,एसएस पब्लिक स्कूल एवं मोनाड पब्लिक स्कूल की बालिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए खूब रंग जमाया,प्रतिभाग करने वाले सभी स्कूलों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन लकी ड्रा के कूपन निकालकर इनाम दिए गए । इस मौके पर लवली हुड़िया, अभिषेक वर्मा, रवि वर्मा, सोलंकी अनेजा,ज्योति चुघ,आयुषी शर्मा, अनन्या वर्मा,आंचल सचदेवा, सिल्की खेड़ा, मानसी शर्मा, रिंकी ,सुनीता बत्रा, खुशी अनेजा,शहरोन
,काजल, खुशी, नेहा, प्रेमा,
ज्योति,शेफाली सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी । वही गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा,नैब सिंह धालीवाल,अशोक छाबड़ा अमरजीत सिंह,दर्शन लाल फुटेला,सतीश बत्रा,जसपाल डोगरा,सुरजीत बत्रा,राजकुमार चावला,शशांक त्यागी,अमित तनेजा,राकेश गुंबर देवेंद्र सिंघ, शुभम बत्रा, रोहित सुदामा,सौरभ बत्रा आदि मौजूद रहै।