Monday 16/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया होला मोहल्लानानकमत्ता। गुरुद्वारा छठी पातशाही तपेड़ा नानकमत्ता साहिब में रविवार को होला मोहल्ला का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से बड़ी संख्या में सिख संगत गुरुद्वारा परिसर में पहुंची और गुरु साहिब के चरणों में मत्था टेका।हर वर्ष की तरह इस बार भी होला मोहल्ला का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर सेवा की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार का आयोजन भी हुआ, जिसमें रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।इस दौरान गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रधान जोगिंदर सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे और संगत को होला मोहल्ला की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिख परंपरा, साहस और सेवा भावना का प्रतीक है।प्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि आने वाले वर्षों में होला मोहल्ला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि दूर-दराज से आने वाली संगत को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल-बाह्य न्यायालय श्रीनगर में 208 मामलों का हुआ निस्तारणजिलाधिकारी के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच हेतु 15 प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियाननानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटनमेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

मूक बधिरजनो ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, गाए साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान



हल्द्वानी।
बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मूक बधिर वेलफेयर एसोसिएशन ने जगदम्बा नगर स्थित गणपति बैंकट हॉल में 78वे स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हरिद्वार, रुद्रपुर, गदरपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, नैनीताल, बरेली, मुरादाबाद सहित कई शहरों से मूक बधिरजनो ने भाग लिया।एसोसिएशन के महिला विंग से योगिता भंडारी, गीता जोशी और गायत्री नेगी ने कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के सामने मूक बधिरजनो की समस्याएं रखी और महिलाओं के सिलाई कढ़ाई व स्वरोजगार के लिए फिलहाल एक दो दुकान उपलब्ध करने की मांग की। निवर्तमान मेयर ने कहा कि मूक बधिर हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। मूक बधिरजन कई मामलों में सामान्य लोगो से भी आगे निकल जाते है। उन्होंने यह भी कहा कि मूक बधिरजनों की कुछ मांगे है, हम उसे पूरा करने का प्रयास करेगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन बालसुनी और संचालन महामंत्री हेमंत नेगी ने किया। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्षम के हरिद्वार जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का महापर्व मना रहा है, यह बड़ी खुशी की बात है लेकिन मूक बधिरजन आज भी अपनी आजादी को लेकर लड़ाई लड़ रहा है, वे आज भी समाज में भेदभाव के शिकार है। उनकी काफी समस्याएं है, उनका निराकरण किया जाना बाकी है।दिव्यांगजन अपनी मांगों को लेकर आज भी सरकार से लड़ रहे है। मुख्य वक्ता टेंट एसोसिएशन के चेयरमैन प्रकाशचंद्र भट्ट ने कहा कि मूक बधिरजन के उत्थान के लिए मुझसे जो बन पड़ता है वो हम पूरा करेगे। मूक बधिर बच्चे मेरे बच्चो के समान है। आरएसएस के अनुषांगिक संगठन सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि सक्षम की ओर से मूक बधिरजनों की समस्याओं को सरकार के सामने रखकर उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। दिव्यांगजनों की विभिन्न मांगो को लेकर यह लड़ाई जारी रहेगा। रुद्रपुर मूक बधिर वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र मुंजाल ने कहा कि मूक बधिरजन साइन लैंग्वेज का भरपूर इस्तेमाल करते है, यह हमारी मातृभाषा है, भारत सरकार ने साइन लैंग्वेज को 23वे भाषा के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। कार्यक्रम में सक्षम के सविता प्रकोष्ठ की प्रांत प्रमुख जयश्री भंडारी, सक्षम हल्द्वानी जिलाध्यक्ष दिव्यांग अरुण कुमार, मूक बधिरजन दीपक जोशी, समीर शर्मा, गजेंद्र पाल, दीपू बिष्ट, विपुल बिष्ट, सुखराम कंबोज, इरफान, फरहा, वीर सिंह, बरेली मूक बधिर एसोसिएशन के महासचिव अदनान, वरिष्ठ समाजसेवी धीरज भट्ट, पवन शर्मा, महानगर टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे, सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विमल तोलिया, नवीन वोहरा, देवेश भट्ट, चंदन मेहता, भगवती प्रसाद जोशी, गिरीश हेडिया, रामअवतार, आनंद मंडल रामजी, नवीन पांडे सन्नू, गोपाल भट्ट, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा, हल्द्वानी अध्यक्ष डिंपल पांडे, विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता डा. विपिन पांडे आदि उपस्थित रहे।
हेमंत नेगी ने संदीप अरोड़ा द्वारा मूक बधिरजनो और मेहमानो को साबुन, शैंपू, क्रीम का किट गिफ्ट करने के लिए और चेयरमैन प्रकाशचंद्र भट्ट और टेंट व्यापार एसोसिएशन का कार्यक्रम हेतु निशुल्क बैंकैट हॉल और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आभार जताया।
सादर धन्यवाद
संदीप अरोड़ा (मूक बधिर)
प्रदेश अध्यक्ष
देवभूमि बधिर एसोसिएशन उत्तराखंड
मो. न. 9897704092 (व्हाट्स एप only, क्योंकि प्रेस विज्ञप्ति भेजने वाला मूक बधिर है, केवल व्हाट्स एप msg कर सकता है)