पुलिस ने मोबाइल लुटेरे गैंग को किया गिरफ्तार


रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर पंतनगर के सिडकुल क्षेत्र में मारपीट कर लोगों के मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन बरामद किए है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने अपने कार्यकाल में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में लोगों से मारपीट कर मोबाइल लूटने की घटनाएं हो रही थी। बताया कि 15 सितंबर को दिनेशपुर क्षेत्र निवासी रंजीत राय ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें तीन चार लोगों ने उससे चाकू की नोंक पर मोबाइल और पर्स लूट लिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सौ से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान एक नाबालिग समेत चार को हिरासत में लिया गया। चारों के पास से 12 मोबाइल व चाकू बरामद किए। पूछताछ में अपना नाम पता ट्रांजिट कैंप निवासी आयुष सैनी पुत्र अजय सैनी, विशाल स्वर्णकार पुत्र मनोज निवासी मछली बाजार ट्रांजिट कैंप, शिवा वर्मा पुत्र राम विलास निवासी ढाल के पास ट्रांजिट कैंप बताया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस नाबालिग के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। जबकि अन्य तीनों को जेल भेजा जा रहा है।