कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा का  कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार शुरू किए गए महिला कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से अवगत कराया

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा ने, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार देशभर में चल रहे महिला कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के अंतर्गत भूत बंगला में भी बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को महिला कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराई l, श्रीमती शर्मा ने कहा कि वह नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए हजारों महिलाओं को सशक्त,आत्मनिर्भर और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाती रही हैं, आज भी उनके द्वारा महिलाओं को मजबूत करने के लिए अनेकानेक प्रयास किये जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि जो भी महिलाएं,आज महिला कांग्रेस से जुड़ रही हैं, वह उनको विश्वास दिलाती है कि उनकी कोई भी समस्या को लेकर वह चुप नहीं बैठेगी l उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान, और संघर्षशील अध्यक्ष ज्योति रौतेला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में भी महिलाएं लगातार महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रही है, जिसका लाभ आगामी निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा l कार्यक्रम में फरहा,परवीन,,गुलमेरा,अनीसा बेगम, रईसा बेगम,शानू,मरियम,जुबैदा बेगम,फातमा जहां,तबस्सुम,सहित कांग्रेस नेता आजम खान,जाकिर खान,ताहिर खान,आदि सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी l