पहाड़ों की रानी मसूरी में मुस्लिम समुदाय के हजरत पैगंबर मोहम्मद (स) पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारी आक्रोश है. मसूरी मुस्लिम सेवा संगठन के सदस्यों ने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है. ये ताकत इस तरह की विवादित बयानों की साजिश से भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं. इस दौरान मसूरी मुस्लिम सेवा संगठन के सदस्यों ने एसडीएम मसूरी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महंत यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि यति नरसिंहानंद सरस्वती की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित प्रशासन को करनी चाहिए थी लेकिन अभी उनके खिलाफ अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है जिससे देशभर के मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश है उन्होने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं होती तो देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोग उग्र आंदोलन करने के लिये मजबूर होगे। जबकि इस तरह की टिप्पणी से मुल्क का माहौल खराब हो रहा है। उन्होने कहा कि महंत यति नरसिंहानंद ना केवल मुसलमानों लिये अपितु देश की एकता और अखंडता के लिये खतरा है। उन्होने राष्ट्रपति से हजरत पैगंबर मोहम्मद (स) पर महंत यति नरसिंहानंद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गृह मंत्रालय को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश देने की मांग की है। इस मौके पर मंजूर अहमद, जाहिद, कामील अली, मौलाना फरमान, चांद खान, वसीम खान, अयूब साबरी, मोहम्मद, इस्लाम, मोहम्मद दानिश, जुबेर, इकबाल, मोहम्मद जाहिद, शहाबुद्दीन, मुहम्मद बिलाल, एजाज अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।
मसूरी में हजरत पैगंबर मोहम्मद (स) पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश
