बागेश्वर तहसील में आयोजित जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल ने 19 जन शिकायतों को सुना है, जन शिकायतों में सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग , विघुत विभाग, आबकारी विभाग कि समस्या प्रमुख रुप से जनता द्वारा उठाई गयी, सभी विभागों को 15 दिन में शिकायतों का निस्तारण करने के लिए एडीएम के स्तर से आदेशित किया गया है, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज शिकायतों में आबकारी विभाग बागेश्वर प्रमुख है, शिकायतकर्ता ने आबकारी विभाग पर बागेश्वर में शराब बारों के गलत लाइसेंस जारी करने के आरोप लगाये है, एडीएम बागेश्वर ने बागेश्वर नगर क्षेत्र में शराब बारों के मानकों कि जांच करने के आदेश आबकारी अधिकारी बागेश्वर को जारी किये
जन समस्याओं के समाधान में विभागाध्यक्ष फिसड्डी
