हरियाणा में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मध्य प्रदेश के बाद अब हरियाणा में आए चमत्कारी परिणाम कर्यकर्ताओ व नेताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न ।
भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सैनी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में संगठन ने एकजुट होकर काम किया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुतमत मिलने पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई एवं देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस जातिवाद की राजनीति करती है और जनता ने जातिवाद से ऊपर उठकर अपने मत का प्रयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताया है जिस तरह से देश विकास की ओर अग्रसर है हम धन्यवाद करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है।