सुमित हृदयेश ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि दोषी को कानून के दायरे में सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे खुद पूरी कार्रवाई पर नजर रखेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विधायक हृदयेश ने यह भी कहा कि हल्द्वानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है, जिसे ठीक करना बेहद जरूरी है।
