एस एस पब्लिक स्कूल मेंजिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्येक्रम


गदरपुर । नगर के प्रतिष्ठित से पब्लिक स्कूल के सभागार में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें ऊधम सिंह नगर के गदरपुर,रुद्रपुर,किच्छा, खटीमा,काशीपुर,जसपुर, बाजपुर,सितारगंज,गूलरभोज आदि के विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
विद्यालय के चैयरमैन श्री डी पी सिंह ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने सभी बच्चों के जलपान की भी उचित व्यवस्था करवाई।
कार्येक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य स, परविंदर सिंह एवं उपप्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने निर्णायक मंडल के विवेक पंवार , उमेश चौहान,ऋतु बिष्ट,आशा पांडेय,कौनेन जहां,प्रतिभा शाह रीता कोहली,अनिता,उमेश जोशी,मोहन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया ।