_समाजवादी पार्टी के संरक्षक धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर आज काशीपुर में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष को शंभू प्रसाद पोखरियाल व जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर रवि छाबड़ा के नेतृत्व में सपा नेता चौधरी हर्ष भान सिंह के गिरीताल रोड स्थित सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पद्म विभूषण नेता जी की डाली नींव पर आज समाजवादी पार्टी की बुलंद इमारत खड़ी हो चुकी है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जीवन से समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को शिक्षा लेनी चाहिए कि संघर्ष के रास्ते को पार कर के आम जनमानस के दिलों में किस प्रकार से जगह बनाई जा सकती है, उन्होंने बताया कि नेताजी की दूसरी पुण्यतिथि पर आज काशीपुर में सपा कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं, और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है, इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने हमेशा किसान और बेरोजगारों के हक के लिए लड़ाई लड़ी ,रवि छाबड़ा ने बताया कि नेताजी ने देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का जो रास्ता दिखाया आज पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है ,समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी हर्ष भान सिंह ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनको नेताजी व धरतीपुत्र के नाम से जाना जाता जाता है, सर्व समाज को साथ लेकर चलने की जो उनकी विचारधारा थी आज उसे विचारधारा को अखिलेश यादव जी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, श्रद्धांजलि सभा में सपा महिला सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट जया ठाकुर,प्रदेश सचिव आकाश यादव, नाजिम सैफी,शिव अवतार शर्मा, सुहेल खान,सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू, मनोज राय, मनोज शर्मा, आसिफ हुसैन,कुंवर, आबिद अली, नासिर, अमरपाल, दिलशाद अहमद,
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर काशीपुर में सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
