रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर पंतनगर सिडकुल की डॉल्फिन कंपनी के श्रमिकों की मांगे पूरी नहीं हुई, जिसके बाद 44 दिन से प्रदर्शन कर रहे डॉल्फिन कंपनी के श्रमिकों के द्वारा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरने पर बैठे डॉल्फिन कंपनी के श्रमिकों ने कहा कि वह पिछले 44 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन के द्वारा अगर थोड़ा प्रयास किया जाता तो उनकी मांगे पूरी हो जाती और वह अपने काम पर वापस लौट सकते थे, लेकिन जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया सिर्फ झूठे आश्वासन दिए गए। जिसके चलते आज उनको आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है अगर इसमें किसी भी श्रमिक को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
गांधी पार्क में श्रमिकों का आमरण अनशन शुरू
