लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 235 वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी हैं।



भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में क्षेत्री विधायक महोदय से मुलाकात कर श्रमिक समस्याओं के समाधान कराने का निवेदन किया जिसमें विधायक महोदय द्वारा शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।
श्रमिक समस्याओं पर आखिर प्रदेश सरकार मौन रहना और श्रम मंत्री का दायित्व खुद मुख्यमंत्री महोदय के पास होने के बावजूद भी श्रमिकों की न्याय संगत मांगों का समाधान न करना वर्तमान सरकार की मनसा पर प्रश्न चिह्न लगा है और श्रमिक आने वाले चुनाव में इस प्रश्न चिह्न को दूर करने का काम करेंगे।
धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के महामंत्री बसन्त गोस्वामी, अध्यक्ष मनोहर सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश सिंह राणा, और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।