मंगलौर में घरेलू गैस रैफलिंग की कालाबाजारी करते हुए पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ मंगलौर कस्बे में आबादी के बीच एक घर में छापेमारी की

छापेमारी के दौरान दर्जनों घेरेलू और कमर्शल गैस सिलेंडर बरामद किए गए। गैस की कालाबजारी करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और सभी सिलेंडर को भी अपने कब्जे मे लेकर कानूनी कार्यवाही के जुट गए हैं आरोपी घर में ही गैस रैफलिंग कर सिलेंडर की कालाबाजारी कआर रहा था। पूर्ति निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मंगलौर कस्बे में गैस राइफलिंग की सूचना मिली थी जिसके बाद मंगलौर पुलिस टीम के साथ मिलकर मौके पर छापेमारी की गई तो मौके से घर के अंदर 30 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए, ये गैस रिफिलिंग कर कालाबाजारी करते थे। आबादी वाले क्षेत्र में एक कमरे में ये रेफलिंग का कार्य चल रहा था। कालाबाजारी के लिए सिलेंडर कहा से लाता था इसकी भी जांच की जा रही है। त्योहारी सीजन के चलते पूर्ति निरीक्षक द्वारा लगातार छापेमारी की जारी है। साथ ही घरेलू गैस की कालाबजारी करने वालो के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।

बाइट – संतोष कुमार (पूर्ति निरीक्षक)