उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, उन्होंने मां दुर्गा के सम्मुख पूजा अर्चना की, और क्षेत्र की खुशहाली, सुख शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना की l इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा श्रीमती शर्मा सहित अन्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओड़ाकर भव्य स्वागत किया गया l इस अवसर पर अध्यक्ष मिहिर विश्वास, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष और नगर निगम रुद्रपुर की पूर्व पार्षद बबीता बैरागी, बीडीसी कौशल विश्वास, सिमरन पांडे, निर्मल विश्वास, देवदास, कालीचरण, अनिल शर्मा,अभिषेक राय सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l
पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होने के के लिए रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानपुर नंबर एक पहुंची
