जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याये

भगवानपुर के बुग्गावाला गांव में आज शाम चार बजे जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगते हुए क्षेत्र के लोगों की समस्या को सुना। इस बीच संबंधित अधिकारियों को मौके बुलाकर समस्याओं का समाधान कराया तथा कुछ समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस बीच जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने बताया कि लिखित में कुल 25 शिकायतें मिली हैं जबकि मौखिक भी कई समस्याये सामने आई हैं जिनका संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है और जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।