एनएच विभाग द्वारा बनाई नाली क्षतिग्रस्त गंदा पानी आवासीय भवनों में आ रहा,एनएच एवं निगम से नाली बनाने की मांग उठाई

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम क्षेत्र के अपर भक्तियाणा निवासी खुशाल सिंह भंडारी ने एनएच विभाग एवं नगर निगम को ज्ञापन देकर पौड़ी सड़क मार्ग पर बनायी गई नाली के क्षतिग्रस्त होने तथा नाली का पानी आवासीय भवनों में आने की शिकायत दर्ज की है। उन्होंने दोनों विभागों से जल्द नाली का निर्माण करने की मांग उठाई है। कहा कि इस संदर्भ में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को भी पत्र भेजकर उक्त मांग पर कार्यवाही की मांग की है। कहा कि पूर्व में भी अवगत कराया गया था,किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। कहा कि तहसील से आगे सड़क के नीचे की ओर उनका भवन है और न्यू डांग बस्ती के मकानों का गंदा पानी एनएच पौड़ी रोड़ पर बनी नाली पर आता है, किंतु नाली क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे गंदा पानी घरों में घुस रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में एनएच द्वारा नाली बनायी, किंतु वह क्षतिग्रस्त और जगह-जगह लीकेज है। जिस कारण गंदा पानी आवासीय भवनों की ओर से आने से भवनों को खतरा बना हुआ है।