पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विगत 5 नवंबर को तहसील चाकीसैण में आयोजित हुए तहसील दिवस में बलबीर सिंह पुत्र जोतसिह ग्राम नौगांव पट्टी ढाईज्यूली द्वारा शिकायत की गयी थी कि वे दोनों हाथो और दोनों आंखों से दिव्यांग है उनका आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक न होने के कारण बलवीर सिंह को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत का प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 6 नवम्बर को पूरण प्रकाश सिंह रावत नायब तहसीलदार चाकीसैण द्वारा बलवीर सिंह को स्वयं नजदीकी आधार केंद्र पोस्ट ऑफिस पाबौ में ले जाकर उनका आधार कार्ड में उनका मोबाइल नम्बर अपडेट करवाया गया,ताकि भविष्य में बलबीर सिंह को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
चाकीसैण तहसील दिवस पर दिव्यांग बलवीर सिंह की शिकायत पर प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया
