पन्तनगर पुलिस और एस0टी0एफ0 की संयुक्त कार्यवाही में 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।
37.100 कि0ग्रा0 अवैध गांजा और गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय पंतनगर के पर्यवेक्षण में जनपद में नशे की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 12/11/2024 को थाना पन्तनगर पुलिस व एस०टी०एफ/एन०एन०टी०एफ० कुमाऊ रेन्ज पंतनगर की संयुक्त टीम द्वारा मदकोटा महादेव मंदिर के पास थाना पंतनगर में चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान वाहन TUV 300- रजि० न०- UK06TA6786 की चैकिंग करने पर समय 22.30 बजे लगभग, 37.100 कि0ग्रा0 अवैध गांजा को परिवहन कर ले जा रहे अभियक्त सुशील शर्मा उर्फ डिम्पल पुत्र छोटे लाल निवासी वार्ड नं0-2 आजाद नगर ट्राजिट कैम्प ऊधम सिंह नगर उम्र-26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना पंतनगर पर मु0 F.I.R N0-173/2024 धारा-8/22/60 एन0डी0पी0एस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पकडे गये व्यक्ति द्वारा पूछताछ में उक्त अवैध गांजे को छत्तीसगढ राज्य के जगदलपुर से लाया जाना बताया गया है। अभियुक्त के पूर्व के अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।पुलिस टीम मे उ0नि0 श्री अशोक कुमार थाना पंतनगर, उ0नि0 श्री दिनेश रावत थाना पंतनगर,उ0नि0 श्री विपिन जोशी ए०एन०टी०एफ०/एस०टी०एफ० कुमाऊ रेन्ज,कानि0 910 भूपाल सिंह थाना पंतनगर, कानि० इशरार अहमद,ए०एन०टी०एफ,कानि0 विरेन्द्र सिंह चौहान ए०एन०टी०एफ आदि मौजूद रहे।
