श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं। जिसके क्रम में दिनांक 13 नवंबर 2024 को कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त अरविंद भाकुनी जो 4 साल से फरार चल रहा था और देहरादून,हरिद्वार आदि कई जगहों में लगातार ठिकाने बदल रहा था,अभियुक्त अरविंद को श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा चुंगी श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी अरविंद भाकुनी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में 4 साल से फरार चल रहे वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
