हरिद्वार के जिला कारागार में हाई कोर्ट के जस्टिस राकेश थपलियाल निरीक्षण करने के लिए अचानक पहुंचे इस दौरान उन्होंने सभी बेरको का निरीक्षण किया और उसके बाद जस्टिस राकेश थपलियाल ने कैदियों से बातचीत की इसी दौरान हरिद्वार जिला कारागार में होने वाले वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट जो कि कैदियों के बीच में खेला जाता है उसका उद्घाटन किया गाया। इसी के साथ हाइट कोर्ट जस्टिस राकेश थपलियाल ने अपनी बैटिंग का जलवा कैदियों को दिखाया और उनको को हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बोलिंग कराई।जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि आज हाईकोर्ट से निरीक्षण करने के लिए जस्टिस राकेश थपलियाल जिला कारागार में अचानक आए थे इस दौरान उन्होंने कैदियों से बातचीत की और सभी बरको का निरीक्षण किया वहीं कैदियों द्वारा तैयार किया जा रहे समान को भी उन्होंने देखा इसी के साथ उन्होंने बताया कि जस्टिस राकेश थपलियाल ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी है और सौभाग्य की बात आज यह थी कि आज के दिन ही हमारे यहां पर क्रिकेट टूर्नामेंट जो कि हर वर्ष होता है उसकी शुरुआत भी जस्टिस राकेश थपलियाल द्वारा की गई जिसमें उन्होंने अपनी बैटिंग का जलवा भी दिखाया वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी जस्टिस राकेश अपनी ओर से सभी इंतजामों को पुख्ता पाया।इसी के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि यह वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट 7 दिन चलेगा जिसमें हर बैरक के कैदी प्रतिभाग करेंगे अंतिम दिन में दो बेरको के बीच में फाइनल खेला जाएगा
हाई कोर्ट के जस्टिस राकेश थपलियाल अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला कारागार कैदियों को क्रिकेट खेलता खुद भी खेला क्रिकेट।
