पहाड़ों की रानी मसूरी में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर मंदिरों में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। मसूरी भाजपा मंडल के द्वारा मसूरी के मुख्य चौकों पर ठंडी शरबत वितरित की गई। मसूरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा मसूरी द्वारा मसूरी के साई मंदिर, बार्लोगंज और सनातन धर्म मंदिर पर भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर लोगों को ठंडी शरबत प्रसाद के रूप में दिया गया जिसको सभी वर्ग के लोगों ने ग्रहण कर भगवान परषुराम का आर्षिवाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की मोदी सरकार आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों को एकजुट के साथ देश की अखंडता की रक्षा करने का आह्वान किया। इस मौके पर मसूरी व्यापार मंडल महामंत्री जगजीत कुकरेजा, सतीष जुनेजा, राजेश शर्मा, नागेंद्र उनियाल, सुनील जाटव, सचीन अग्रवाल, आशीष जोशी, गुड मोहन राणा, विजय विंदवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
मसूरी में भाजपा ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर बांटी ठंडी शरबत
