संविदा श्रमिक संघ सीटू मजदूर यूनियन द्वारा मलेथा में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। मलेथा में संविदा श्रमिक संघ सीटू मजदूर यूनियन के शाखा अध्यक्ष कुलदीप राणा के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रेलवे परियोजना में काम कर रहे मजदूर और स्थानीय श्रमिक उपस्थित रहे। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने कहा कि विकास कार्यों में एक मजदूर की सबसे महतवपूर्ण भूमिका होती है,कई बार देखा गया है कि ठेकेदारी प्रथा में काम कर रहे मजदूरों का शोषण किया जाता है,समय पर वेतन ना देना या किसी मजदूर के साथ दुर्घटना घटने पर उसके आर्थिक मदद आदि की व्यवस्था ना करना आदि शिकायते मजदूरों की होती है,ऐसे में संगठित होकर ही मजदूर को हक दिलाया जा सकता है। कार्यक्रम में कश्मीर में घटित पहलगाम आतंकी घटना की सभी मजदूरों ने निंदा कर पकिस्तान के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के सचिव विकास,उपाध्यक्ष विजय राम,सदस्य अनिल और अनूप ने अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।