अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल। श्रमिक दिवस के अवसर पर आज नगर निगम सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के निर्देशानुसार सिविल जज(जू.डि.) कु.अलका की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस शिविर आयोजित किया गया। श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भण्डारी,सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट,बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप पांथरी,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका राॅय आदि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सिविल जज (जू.डि.) कु.अलका द्वारा श्रमिकों के अधिकारों के विषय में जानकारी के साथ श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विभागीय प्रतिनिधीगण व असंगठित क्षेत्र के कार्मिक उपस्थित थे।