मसूरी में व्यापारी और काम करने वाले कश्मीरी लोगों ने भारत सरकार से मांग की है कि जिन आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला कर ह बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतारा है उन सभी आतंकी को ढूंढ कर उनको बीच चौराहे पर फांसी के साथ दर्दनाक मौत दी जाये। जिससे कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत ना कर सके। उन्होंने कहा कि आतंक का अंत हर हाल में होना चाहिए। ऐसे में कश्मीर का प्रत्येक नागरिक भारत सरकार के साथ है। मसूरी एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार कमल सिंह राठौड़ द्वारा मसूरी में व्यापार और काम कर रहे कश्मीरीयो से वार्ता कर उनकी सुरक्षा के साथ हर संभव मदद करने का बात कही। इस मौके पर कमल राठौड़ ने सभी कश्मीरी से पूछा कि उनको मसूरी में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं है जिसपर सभी कष्मीर के लोगों ने कहा कि मसूरी एक भाईचारे का शहर है जहां पर सभी लोग मिलजुल कर रहे थे और पिछले कई सालों से वह मसूरी में व्यापार और काम कर रहे हैं यहां पर उनको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। नायब तहसीलदार कमल राठौड़ ने सभी कश्मीरी को अपना और सरकारी नंबर साझा किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कश्मीरी को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह उनसे सीधा संपर्क करे और एसडीएम कार्यालय में भी सूचना दे सकते ह।ैंउन्होंने कहा कि कश्मीर के साथ देश की सभी नागरिकों की हिफाजत करना प्रशासन की जिम्मेदारी है ऐसे में अगर कोई भी असामाजिक तत्व माहौल को खराब करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
मसूरी में व्यापार और काम कर रहे कश्मीरी गुलामनवी और फैयाज अली मलिक ने कहा कि वह मसूरी में सुरक्षित है और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे कश्मीर का पर्यटन व्यवसाय पूरी तरीके से बर्बाद हो गया है उन्होंने कहा कि कुछ आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में कायराना हरकत कर कश्मीर को बदनाम करने की कोशिश की है जो किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कश्मीरी देश कि देश के साथ खड़े हैं और उनका मानना है कि आतंक का अंत होना चाहिए। ऐसे में आतंकीयो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड कर बीच चौराहे में फांसी पर लटका कर दर्दनाक मौत देनी चाहिए जिससे कि भविष्य में कोई ऐसी हरकत दोबारा ना कर सके ।उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी लोग एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़े और केंद्र की सरकार का साथ दे जिससे की पूरी विश्व से आतंकवाद को खत्म किया जा सके।
मसूरी में कश्मीरियों ने कहा आतंकवाद का किया जा खात्मा, आतंकवादियों को पकड़ कर बीच चौराहे पर दी जाए फांसी
