राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

रुद्रपुर, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा दिव्य शक्ति मंदिर, एलायंस…

राज्य

मसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।

राज्य

उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ

उत्तरा केयर हॉस्पिटल, पौड़ी गढ़वाल (ISSA Foundation Unit) द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जनस्वास्थ्य एवं…

राज्य

रोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल डिग्री प्रदान…

राज्य

भक्तिमय माहौल में मना योग उत्सव: भाजपा मंडल ने श्रीनगर के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में किया योगाभ्यास

​श्रीनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज भाजपा मंडल श्रीनगर द्वारा ऐतिहासिक गणेश मंदिर परिसर में एक भव्य…

राज्य

मसूरी मॉल रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम से अभद्रता, कर्मचारियों में आक्रोशसरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और वाहन रोकने का आरोप; कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग  पर्यटन नगरी मसूरी की लाइफलाइन मानी जाने वाली मॉल रोड पर अवैध रूप से पटरी लगाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ शनिवार देर रात चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद और कुछ लोगों के बीच तीखा विवाद हो गया। नगर पालिका का आरोप है कि कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ महिलाओं और संजय टम्टा नामक व्यक्ति ने न केवल टीम को रोका बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अभद्रता की तथा जब्त सामान ले जा रहे वाहन को भी बलपूर्वक रोक दिया।घटना के बाद नगर पालिका कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। रविवार को कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी मसूरी कोतवाली पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होने बताया हिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में शनिवार रात मॉल रोड पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। पालिका के अनुसार लंबे समय से कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर देर रात मॉल रोड पर अवैध रूप से पटरी लगाकर कारोबार कर रहे हैं, जिससे यातायात और व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी के मद्देनजर टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।नगर पालिका के अनुसार अभियान के दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि संजय टम्टा और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, अभद्र व्यवहार किया और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, जब्त सामान लेकर जा रहे पालिका के वाहन को भी रोक दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और कहासुनी हुई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। नगर पालिका प्रशासन ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि घटना से पहले भी संजय टम्टा ने पालिका कर्मचारी रोबिन को मोबाइल फोन पर धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि फोन पर कहा गया, ईओ साहब तो चले जाएंगे, अध्यक्ष जी भी पांच साल तक ही हैं, लेकिन तुम्हें तो यहीं रहना है। पालिका का दावा है कि इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपा जाएगा।नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और अभद्र व्यवहार से कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान ही उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।नगर पालिका कर्मचारी संघ के महामंत्री चंद्र प्रकाश बडोनी ने कहा कि पालिका कर्मचारी और अधिकारी मॉल रोड की व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर अवैध रूप से पटरी लगाकर व्यवस्थाओं को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कार्रवाई का विरोध कर कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अभद्रता की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन और कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिसका सीधा असर शहर की व्यवस्थाओं पर पड़ेगा।अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने प्रभारी निरीक्षक मसूरी को भेजे पत्र में घटना को गंभीर बताते हुए संजय टम्टा और उनके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों को धमकी देने, अभद्रता करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पालिका अध्यक्ष और उपजिलाधिकारी को भी भेजी गई है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने कहा कि नगर पालिका की ओर से प्राप्त शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

राज्य

मसूरी होमस्टे मौत मामलारू पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज, अब वैज्ञानिक जांच के घेरे में हर पहल धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना होमस्टे में गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर पारुपुडी राधा गायत्री (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया था। मृतका के पिता द्वारा दामाद पर संदेह जताते हुए दी गई तहरीर के आधार पर मसूरी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही अब यह मामला सामान्य संदिग्ध मौत से आगे बढ़कर आपराधिक जांच के दायरे में आ गया है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि 15 जून की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि कियाना होमस्टे के एक कमरे में ठहरी महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।होमस्टे के कमरे से मिले थे कई अहम सुरागप्रारंभिक जांच में सामने आया था कि मृतका अपने पति श्री चरण सोमयाजुलू के साथ 14 जून की रात होमस्टे में ठहरी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का निरीक्षण किया तो कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने मामले को और संवेदनशील बना दिया। कमरे में खून के निशान, शराब की खाली बोतलें और अन्य साक्ष्य मिले थे। मृतका का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी थी।पिता ने जताई हत्या की आशंकाषनिवार को मृतका के पिता पारुपुडी सुधाकर, निवासी विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), अपने परिजनों के साथ मसूरी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को विस्तृत टाइपशुदा शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए दामाद पर गंभीर आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत स्वाभाविक नहीं लगती और मामले के कई पहलुओं की गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य की वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।पोस्टमार्टम के बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजारमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया था। पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए विसरा नमूने तथा घटनास्थल से एकत्रित साक्ष्यों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) देहरादून भेजा गया है। वहीं मृतका के हृदय (हार्ट) को भी विशेष परीक्षण के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृत्यु का अंतिम कारण फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बताए जाने की बात कही है। ऐसे में अब पूरे मामले की दिशा एफएसएल रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच पर निर्भर करेगी।हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच तेजमृतका के परिजनों द्वारा व्यक्त किए गए संदेह के आधार पर मसूरी कोतवाली में मु0अ0सं0 19/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ मसूरी जगदीश पंत ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की शुरुआत से ही पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष, गहन और वैज्ञानिक जांच कर रही है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य

मां भगवती की महिमा से आलोकित हुआ सरणा-धर्म-संस्कृति की रक्षा का दिया संदेश-ध्याणियों के सम्मान से भावविभोर हुआ कथा पंडाल

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य एवं आध्यात्मिक धरा गौलक्ष्य पर्वत तथा इंद्रगवन की पावन तलहटी में स्थित ग्राम सरणा…

राज्य

श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव आयोजित-बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास

श्रीनगर गढ़वाल। 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम श्रीनगर एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में रामलीला…

राज्य

रुद्रपुर के शिमला पिस्तौर स्थित क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से बात कि इस दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सारी वस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए कहा की बीच सेशन में स्कूल बंद करना न्याय संगत नहीं है स्कूल प्रबंधन के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाही हो पूर्व विधायक ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो वह स्वयं उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएंगेउन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की हिटलर शाही औरघोर लापरवाही के कारण से 400 छात्र-छात्राओं का जहां भविष्य अंधकार मय है हो रहा है वहीं 80 से अधिक अध्यापक अध्यापिकाओं सहित स्कूल स्टाफ के लिए भी रोजगार का संकट पैदा हो गया उन्होंने कहा कि प्रबंधन को यह अधिकार किसने दिया कि वो बीच सेशन स्कूल बंद करने पर उतारू हैउन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को अपना फैसला वापिस लेना चाहिए l

राज्य

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती, तारा आर्या को जिला महासचिव की जिम्मेदारी

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के गांधी नगर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक…

राज्य

देश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ा

रूद्रपुर। देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, महंगी होती पढ़ाई, कोचिंग सिस्टम और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर…

राज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

राज्य

रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

राज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेश

किच्छा:- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न योग कार्यक्रमों में…

राज्य

स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवस

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम रुद्रपुर एवं आशीर्वाद जिम (फिटनेस वर्कआउट) के संयुक्त तत्वावधान में फिटनेस…

राज्य

आज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्री सुधांशू सिकदर जी थे।प्रदेश सचिव श्री नरेश विश्वास, मीटिंग के उद्देश्य संगठन को मजबूत करना,एवं गांव…

राज्य

उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*

आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने नई दिल्ली में प्राप्त किया स्कॉच सम्मान देहरादून,उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के…

राज्य

मसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर ‘वीआईपी कल्चर’ का प्रदर्शन कर रहे एक वाहन चालक पर…

राज्य

को माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

राज्य

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठक

रूद्रपुर जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल…

राज्य

भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत…