Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
अपराध

बिजनौर में एक लड़की के साथ तीन लड़कों ने ट्यूबवेल पर ले जाकर जबरन किया गैंगरेप

बिजनौर में एक लड़की के साथ तीन लड़कों ने ट्यूबवेल पर ले जाकर जबरन किया गैंगरे

पुलिस ने तीनों युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों को भेजा सलाखों के पीछे

बिजनौर शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप करने की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले पीड़िता ने 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए। थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड का एक मोहल्ला की पीड़िता ने पुलिस को तहरीर लेकर बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के फरीदपुर मान निवासी सैंकी चौधरी, सिकैक़ा नवादा निवासी अंकित कुमार और दर्गापुर नंगली थाना कोतवाली शहर निवासी रोबिन कुमार पीड़िता को बिजनौर रेलवे स्टेशन से गाड़ी में बैठा कर अपने साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नहर के पास एक ट्यूबेल पर ले गए। जहां पर तीनों युवकों ने पीड़िता से मारपीट में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को वापस बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। इससे पहले पीड़िता ने 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में मोबाइल पर ऑनलाइन रिकार्डिंग भी दर्ज हो गई। इसमें आरोपी पीड़िता से गाली गलौज और मारपीट कर र हे थे। इसके बाद बिजनौर पुलिस हरकत में आ गई और आनन फानन में आरोपियों को दबोच लिया गया। अब अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.

Check Also
Close