Saturday 11/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
खेलों से निखरता व्यक्तित्व और मजबूत होता आत्मविश्वास–डॉ.मारिषामां और नवजीवन की सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट,हर गर्भवती पर वार रूम की नजरसिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्जअटरिया मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियानमहापौर ने रिंग रोड का निरीक्षण कर खोली झूठे आरोपों की पोलमहापौर ने बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखीस्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन का फोकस-डीएम ने अस्पताल सुधार के दिए कड़े निर्देशभारी वर्षा से 27 भेड़ों की मौत पशुपालक को बड़ा नुकसान, प्रशासन मदद को आया आगे।रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इन युवाओं ने पार्टी की रीति-नीतियों में विश्वास जताते हुए हाथ का साथ चुना। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में संजय ठुकराल के साथ मुख्य रूप से चेतन मंगत, सुनील चुग, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, विजय गिरी, मधुर चौहान, अमित चीमा, हरविंदर विर्क, विजय छाबड़ा, दिव्यांशु त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, नरवर गिल और मन्नू अरोरा सहित तमाम युवा शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का प्रतीक है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल ने कहा कि संजय ठुकराल जैसे ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।सड़क पर दौड़ता भूसी – बकास का ओवरलोडिंग शैतान
ज़रा हटकेदिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनावों में फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की एंट्री बोले दिल्ली में आम आदमी के पक्ष में माहौल

दिल्ली – (एम सलीम खान ब्यूरो) दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनावों में फिल्म अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के पक्ष चुनावी प्रचार प्रसार किया, इस दौरान उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों में जन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए आप के संयोजक और दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुत कुछ कुर्बान किया है और दिल्ली की जनता को जो कुछ दिया उसे दिल्ली वासी कभी भुला नहीं सकते हैं और आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार भी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी का माहौल है और अन्य दलों के उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे, सिन्हा ने दिल्ली क्षेत्र की कई विधानसभाओं में रोड शो भी किया और आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार भी आप लोग अरविंद केजरीवाल को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव में भरी मतों से विजई बनाएं और अन्य दलों को बेहतर सबक सिखाने में अहम भूमिका निभाएं, उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि कुछ लोग केजरीवाल की नकल कर रहे हैं और अरविंद केजरीवाल की जनकल्याणकारी योजनाओं को भुनाने का कारोबार करने में जुटे हैं लेकिन आप लोगों को होशियार रहना चाहिए ऐसे लोगों को दिल्ली से बाहर से भेज कर अपने अटूट विश्वास को झाड़ू चुनाव चिन्ह को मत देकर उन्हें बता दीजिए कि हम लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले, सिन्हा ने बातों बातों में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में हुई भगदड़ का जिक्र करते हुए कहा कि तमाम तम झाम के बीच भी महाकुंभ में हुई घटना दुखदाई है और जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी हुआ उससे आप लोग अच्छी तरह से जानतें हैं मुझे कुछ बताने की जरूरत नहीं है बल्कि आप लोग खुद एक बुद्धि जीवी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं, उन्होंने कहा आज जो अपका बिजली का बिल शून्य आ रहा है उसकी वजह कौन है,आज दिल्ली की महिलाएं बसों में निशुल्क सफर कर रही है यह किसकी देन है आज आप को अपने ही मोहल्ले में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो रही है यह किसने किया, कभी आप ने सोचा था कि आपको ऐसी सुविधाएं उपलब्ध होगी उन्होंने कहा जिन लोगों ने दिल्ली पे बरसों राज किया उन्होंने आपको क्या दिया और अब केजरीवाल सरकार आप को क्या क्या दे रही है यह गहराई से सोचें और अपना वोट बेचना नहीं है बल्कि ऐसे लोगों को वोट दे जो आपके हितों की अपके सम्मान की हमीयत समझते हैं और ऐसा कोई शख्स है तो वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल है इसलिए भूल कर भी गलती मत करना क्योंकि जो आज आप अपनी मेहनत की पूंजी बचा रहे हैं ये लूटेरे उसके हजम कर जाएंगे और डकार तक नहीं लेंगे, इस दौरान दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री अतिशी,आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, सहित आप के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Check Also
Close