Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डउधमसिंह नगररुद्रपुर

38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या विजेताओं को किया पुरस्कृत

रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक साइकिलिंग वेलोड्रम में ट्रेक साइक्लिंग प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रथम दिवस में पुरूष एवं महिला साइकिलिस्टों की एकल स्प्रिंट स्पर्धा व स्क्रैच रेस स्पर्धा     आयोजित हुई।

बतौर मुख्य अतिथि सूबे की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने स्टेडियम पहुंचकर विजेताओं को मेडल प्रदान किये व शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि देश का 8वां नया वैलोड्रोम रूद्रपुर में बनाया गया है। जिसमे आज राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि वैलोड्रोम बनने से व यहा पर राष्ट्रीय खेल आयोजित होने से निश्चित ही क्षेत्र व प्रदेश के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एतिहासिक निर्णय लिए है। वैलोड्रोम, स्टेडियम, बहुद्देशीय हॉल, खेल छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाए विकसित करने के साथ ही खिलाड़ियों प्रोत्साहित करने के लिए उनके डाईट धनराशि बढ़ाने व मेडल लाने पर नकद धनराशि तथा सरकारी नौकरी देने जैसे निर्णय लिए गये है।

मा0 खेल मंत्री रेखा आर्या ने फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के कौशल को देखा और उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साइकिलिंग वेलोड्रोम राष्ट्रीय खेलों की आयोजन में बहुत अहम स्थान रखता है क्योंकि साइकिलिंग की प्रतियोगिता उत्तराखंड में करा पाना सबसे बड़ी चुनौती थी। खेल मंत्री ने कहा कि अक्सर मेजबान राज्यों को साइकिलिंग का इवेंट कराने के लिए दिल्ली दौड़ लगानी पड़ती थी। क्योंकि इससे पहले देश में गिने-चुने ही साइकिलिंग वेलोड्रोम थे। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार मेजबान राज्य के भीतर सभी स्पर्धा को कराना इसी वेलोड्रोम के भीतर सभी स्पार्ध को कराना इसी वेलोडोम के कारण संभव हो पाया है खेर मंत्री ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर सीडीओ मनीष कुमार अध्यक्ष उत्तराखंड साइक्लिंग विमल चौधरी सचिव देवेन पांडे पैराओल्म्पिक अर्जुन अवार्ड खिलाड़ी मनोज सरकार पैरा अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शरद जोशी डीओसी प्रताप जाधव आई टी ओ साइकिलिंग कैमिल पीएसी सुथाम रोकडेसे प्रसन्ना राऊत ओसी गौरव पांडे जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत नागेन्द्र शर्मा घनश्याम श्यापुरिया आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close