Friday 11/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ग्रामीणों का सांकेतिक धरनादिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार का तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह भव्यता गरिमा दिव्यता के साथ शुरू,मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन,ज्ञान को बढ़ाकर समाज में व्याप्त चुनौतियों का सामना करें- शुंगलूडीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा की सभी अतिथियों ने की मुक्त कंठ प्रशंसा,सितारगंज पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, रूपरेखा तैयारसितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर में डॉ० एस० के० गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सामूहिक शपथ ली गयी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी I इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।प्रेस नोट 2:- उपरोक्त के अतरिक्त डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधमस सिंह नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आत्महत्या के जोखिम कारकों में मानसिक विकार, न्यूरोडेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों का सेवन बारे में विशेष जानकारी दी गयी एव आत्महत्या से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी I डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). द्वारा बताया गया कि आत्महत्या के प्रमुख कारण मानसिक तनाव, सामाजिक कारण, रिश्तों की समस्या एवं वित्तीय समस्या है I मानसिक तनाव/ तनाव होने के मुख्य कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं तनाव से बचाव एवं तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए निदान के बारे तथा मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक वयवहारिक अन्य रूप से होने वाले क्षति के बारे में जानकारी दी गयी Iउक्त गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी द्वारा विस्तारपूर्वक छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी साथ ही नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियां दी गयी I गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया I साथ ही जनपद उधमसिंह नगर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर शपथ ली गई एवं निकटवर्ती स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी I साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी शामिल किया गया जिसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी, प्राचार्य प्रो एन० सिंह सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर प्रो दीपा वर्मा, डॉ वसुंधरा, SI नीलम मेहरा, डॉ अनीत, उमेश चन्द्र पाल अन्य अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे Iनशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का आरोप, खटीमा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारसैनिक सम्मान समारोह में सैनिक सम्मान समारोह में बीच मंच से बोल पूर्व सैनिक मेरा करो भुगतान139 गोविंद बल्लभ जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गईनाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ता के घर पी चाय, मंदिर में किए दर्शन; प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं- युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद पर जोरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

महाकुंभ भगदड़ में मृतकों को कांग्रेस नेता और व्यापार मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में अर्पित की गई श्रद्धांजलि

महाकुंभ में वीआईपी कल्चर को लेकर किया गुस्से का इजहार किया केंडिल जलकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर शहर के भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा और रुद्रपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में आयोजित की गई, इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया और केंडिल जलकर मृत लोगों श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस दौरान वहां मौजूद वक्ताओं ने कहा कि आस्था के महापर्व महाकुंभ में वीआईपी कल्चर पर रोक लगानी चाहिए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ जैसे महापर्व जो लापरवाही बरती है उससे हजारों लोग काल मुंह में समा गए और मृतक के परिजनों अपनो को खोजने के दर दर भटकते रहे और सरकार ने कोई अहम कदम नहीं उठाया जिसके कारण भगदड़ में हजारों श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और सरकार मौत के आंकड़े छुपाने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ एक आस्था का महापर्व है और यहां वीआईपी कल्चर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार अपने सांसदों और विधायकों की आवभगत में लगी रही और आम श्रद्धालुओं को नजर अंदाज किया गया जिसकी वजह से यह हृदय विदारक घटना घटित हुई है, कांग्रेसियों ने कहा कि यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी घटना की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे वक्ताओं ने कहा कि देश के चौथे स्तंभ को प्रयागराज महाकुंभ में हुई घटना को दिखाने से रोका गया पुलिस ने सरकार के दबाव में आकर पत्रकारों को इस मामले पर सटीक खबर दिखाने से जबरन रोका और महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को दबाने का प्रयास किया उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ ने सरकारी मशीनरी का दुर उपयोग किया है, वक्ताओं ने कहा कि देश भर के लाखों परिवारों ने लोगों ने इस हृदय विदारक घटना में अपनों को खो दिया हम पीड़ित परिवारों को ईश्वर से सांत्वना देने की प्रार्थना करते हुए प्रयागराज महाकुंभ में हुई इस घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, इस दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी और कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साजिद खान, मनोज सिंह, पार्षद गौरव बेहड, जतिन शर्मा, परवेज कुरैशी, सरदार इन्दजीत सिंह, पूर्व पार्षद पप्पू कनौजिया, पार्षद प्रतिनिधि बाबू खान,शवेज कुरैशी, कामरेड ज्ञानी जी,उमा सरकार, उमर अली, नदीम अहमद, अजहर खान, अज़ीज़ खान, हरप्रीत सिंह,काशिश खेड़ा, हरजीत सिंह,मौनू अली,इश्ताक हुसैन, मोहन सिंह, हरदेव सिंह सिद्धू, मनोज कुमार, प्रवेश कुमार, विश्वास मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Check Also
Close