Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_ब्रेक फेल होने के बाद पलटी नैनीताल से कालाढूंगी जा रही कार,पुलिस ने पेश मानवता की मिसाल

हल्द्वानी – हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास बुधवार की देर शाम 8:00 बजे के करीब दिल्ली जा रही अर्टिगा कार ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गई। कार में सवार आठ लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पहुंची।

सभी घायलों को कालाढूंगी के अस्पताल भेजा। सभी की हालत खतरे से बाहर है। अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। अचानक से गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया। इस कर में कुल आठ लोग सवार थे। वाहन पलटने से सभी इसमें दब गए। घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया।

स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया गया। त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी। घटना में दीपाक्षी शर्मा 40 वर्ष, कृष्णा नगर, गाजियाबाद, अंबिका शर्मा उम्र 16 वर्ष, रचित शर्मा उम्र 19 वर्ष, अमित शर्मा उम्र 42 वर्ष, पारुल शर्मा उम्र 25 वर्ष, हेमा शर्मा उम्र 48 वर्ष, कार्तिक शर्मा उम्र 23 वर्ष तथा जीतराम उम्र 45 वर्ष चालक निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा को चोटे आई हैं। इन सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Check Also
Close