Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_विवेचना में लापरवाही पर एसएसपी नैनीताल ने अपनाया कड़ा रुख, उपनिरीक्षक निलंबित – पढ़े बड़ी ख़बर

हल्द्वानी – एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश देते हुए भीमताल थाने में तैनात उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक पंजीकृत मुकदमे की विवेचना में गंभीर लापरवाही बरतने पर की गई है। एसएसपी पी एन मीणा ने स्पष्ट किया है कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को हिदायत दी कि यदि कोई भी अपने कर्तव्यों के प्रति ढिलाई बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निलम्बन के इस फैसले के साथ ही एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण व मुकदमों की विवेचना में पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना व पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन में अनुशासन व जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं एसएसपी के सख्त रुख से लापरवाह पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है।

Check Also
Close