Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान रुद्रपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रूद्रपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल में स्पोर्टस स्टेडियम वैलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को मैडल पहना कर सम्मानित किया व शुभकामनाऐं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने गुरूवार को मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत शिवालिक वेलोड्रम मे टैªक साईकिलिंग प्रतियोगिता को दर्शक दीर्घा से देखा। उन्होने वेलोड्रम पहंुचकर खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर टैªक पर साईकिलिंग भी की। इसके उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री ने पुरूष वर्ग के टीम परस्यूट डिस्टेंस 4000 मीटर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सर्विसेज स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड, रजत पदक विजेता पंजाब व कांस्य पदक विजेता राजस्थान को मैडल व पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ भोजन किया व खिलाड़ियों के लिए किये गए व्यवस्थाओं के बारे में खिलाड़ियों से जानकारी ली जिस पर खिलाड़ियो ने सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 जनवरी को मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का देहरादून से शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि खेल के शुभारम्भ होने के दिन से ही पूरे प्रदेश में एक उत्साह का माहौल है। उन्होने कहा कि इस राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताओं के संचालन हेतु लगभग 20 हजार लोगों द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि यह हमारे पूरे प्रदेश के लिए अत्यन्त गौरव का क्षण है। उन्होने कहा कि मैं स्वंय पूरे प्रदेश में हो विभिन्न स्थानों पर आयोजि हो रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में जा कर खिलाड़ियों से मिल रहा हूं और व्यवस्थाओं को देख रहा हूं। उन्होने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतर देखने को मिला रहा है अभी तक लगभग 30 से अधिक मैडम उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए हैं उन्होंने कहा कि मा प्रधानमंत्री जी बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21 वीं सदी तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा उनके कहे हुए शब्द सिद्धी की ओर जा रहे हैं उन्होंने कहा कि यह वेलोड्राम अद्भुत है जिसकी साराहाना देश विदेश से आने वाले खिलाड़ी भी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर बहुद्देशीय हाल का भी निर्माण किया गया है खटीमा के चकरपुर में भी मलखम्ब टनकपुर में राफ्टिंग की प्रतियोगिता आयोजित होनी है उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 11 विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है जो अपने आप में बहुत शानदार आयोजन हैं उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिताएं निश्चित रूप से हमारे प्रदेश के युवाओं खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी और सभी खेल के क्षेत्र में अपना शानदार भविष्य बनाएगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा इस राष्ट्रीय खेल को शुभारम्भ हुआ था और 14 फरवरी को हल्द्वानी में मा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा इसका समापन किया जाएगा इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 46 वाहिनी पीएसी में पहुंचकर शाटगन और स्कीट प्रतियोगिता का विधिवत फीता काट कर और पूजा अर्चना कर खेल शुभारंभ की घोषणा की उन्होंने शाटगन से टाप शूटिंग भी की इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर अग्रिम शुभकामनाएं दी, इस दौरान शहर विधायक शिव अरोरा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू नव निर्वाचित मेयर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल पूर्व मेयर रामपाल सिंह जिलाअधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, निदेशक खेल प्रशान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सीडीओ मनीष कुमार अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सीओ सिटी निहारिका तोमर नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल एसडीएम मनीष बिष्ट जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत पूर्व महासचिव राष्ट्रीय ओलम्पिक एसोसिएशन राजीव मेहता अध्यक्ष ओलम्पिक एसोसिएशन महेश नेगी जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन देवेश पांडे साइकिलिंग एसोसिएशन पदाधिकारी खिलाड़ी मौजूद थे।

Check Also
Close