Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_नेशनल गेम्स फुटबॉल में केरल ने अपने नाम किया गोल्ड, लहराया जीत का परचम

हल्द्वानी – 38वें राष्ट्रीय खेलों के पुरुष फुटबाल मैच का खिताब केरल ने उत्तराखंड को एक गोल से हराकर जीत लिया। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कई प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बारह हजार से अधिक दर्शकों से खचाखच भरे गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की रौनक आज देखने लायक थी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के पुरुष फुटबाल मैच का फाइनल मजबूत केरल और मेजबान उत्तराखंड के बीच खेला गया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दोनों टीमों ने असफल प्रयास किए। 52वें मिनट में केरल के खिलाड़ी ने आसान फील्ड गोल कर बढ़त बना ली। खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल हो गए। 74वें मिनट में केरल के दो खिलाड़ियों को खतरनाक खेल के लिए पीला कार्ड दिखाया गया। 89वें मिनट में उत्तराखंड के शैलेंद्र ‘गिन्नी’ को रेड कार्ड दिखाया गया। बचे हुए समय में उत्तराखंड ने 10 खिलाड़ियों के साथ बराबरी करने का प्रयास किया लेकिन कई बार प्रयास करने के बावजूद वे सफल नहीं हो सके। केरल की टीम ने स्टेडियम में घूम-घूम कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

Check Also
Close