Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डरुद्रपुर

केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नवनिर्मित बहुउद्देशीय हाल में 38वे राष्ट्रीय खेलों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

ऊधम सिंह नगर -(एम सलीम खान ब्यूरो) रुद्रपुर के नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वीं राष्ट्रीय खेलों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए इस बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया गया है। यहां के भावी खिलाड़ियों के लिए यह बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन राष्ट्रीय खेलों चलते रुद्रपुर को साइकिलिंग वैलोड्रोम, बहुउद्देशीय हॉल और शॉटगन शूटिंग रेंज के रूप में तीन तोहफे मिले हैं। इन खेल अवस्थापनाओं में प्रैक्टिस करके भविष्य में ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि अगर 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो रुद्रपुर भी अब ओलंपिक इवेंट कराने के लिए दावेदार बन जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि इस हॉल में पहली प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेलों की हो रही है ऐसे में अगर खिलाड़ी कोई नेशनल रिकॉर्ड तोड़े तो सही मायने में इस बहुउद्देशीय हॉल का सबसे अच्छा उद्घाटन यही होगा। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रदेशों की टीमों से परिचय प्राप्त किया और उनसे यहां मिल रही खेल व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव डी.के सिंह, डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन गुरुचरण सिंह गिल, प्रीतपाल, कोच उत्तराखण्ड हेण्डबॉल सुनील पाठक, अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ नागेन्द्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, डीओ पीआरडी बीएस रावत, जिला प्रोवशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी सहित कोच, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close