Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता की तबीयत बिगड़ी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दिल्ली के मेदांता अस्पताल किया गया रैफर

मेयर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को दूरभाष पर दी जानकारी धामी ने जताई चिंता

रूद्रपुर -(एम सलीम खान ब्यूरो) दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम दत्ता की शुक्रवार रात अचानक तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने पर मेयर विकास शर्मा ने केएमसी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मेयर विकास शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी दूरभाष पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को दी।

जिसके बाद सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उत्तम दत्ता का हाल जाना और उनकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रैफर करने का निर्णय लिया। दोपहर को चिकित्सा विभाग की टीम के साथ उत्तम दत्ता को दिल्ली के मेदांता हास्पिटल ले जाया गया। उत्तम दत्ता की सेहत पर नजर रखने के लिए एसीएमओ और नायब तहसीलदार को भी दिल्ली भेजा गया है।

विकास शर्मा ने कहा कि उत्तम दत्ता का स्वास्थ्य बिगड़ने पर सीएम धामी ने गहरी चिंता व्यक्त की है और उनके उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन इस कठिन घड़ी में उत्तम दत्ता के परिवार के साथ खड़ा है। सीएम ने दिल्ली मेदांता हास्पिटल में भी उत्तम दत्ता के समुचित उपचार के लिए बात की है।

Check Also
Close