Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_ऑपरेशन सेनेटाइज” के तहत पुलिस का महाअभियान, एसएसपी पी एन मीणा ने खुद संभाली कमान

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए “ऑपरेशन सेनिटाइज” के तहत व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीना ने स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा की दृष्टि से सत्यापन अभियान का नेतृत्व किया। अभियान के दौरान 1830 लोगों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 48 लोगों को पुलिस एक्ट के तहत दण्डित किया गया।

जबकि सत्यापन न कराने पर 22 लोगों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा कुल 2 लाख रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। एसएसपी नैनीताल ने स्टेडियम व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मलिन बस्तियों व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन टीमें तैनात कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके और सुरक्षा कड़ी की जा सके। अभियान के तहत चार अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जो अपराधियों पर शिकंजा कसने और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से सक्रिय रहीं। जवाहर नगर, टनकपुर रोड, रेलवे स्टेशन, गौला गेट बस्ती, गफूर बस्ती, चिराग अली मजार क्षेत्र, इंदिरा नगर गेट, तिकोनिया, भोटिया पड़ाव, रोडवेज वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, कॉल टैक्स, शीशमहल, हाइडिल तिराहा समेत कई इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबों और ठेला-खोमचा वालों का सत्यापन भी किया गया, ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि पुलिस की नजरों से बच न सके। इस अभियान के तहत 1830 लोगों की मौके पर चेकिंग की गई, जिनमें से 48 के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं, 22 लोगों द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर 10-10 हजार रुपये जुर्माने के साथ दो लाख रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। नैनीताल पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ कर दिया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही को सख्ती से रोका जाएगा. इस व्यापक सत्यापन अभियान में नैनीताल पुलिस के एसएसपी पीएम ने खुद कमान संभाली और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के समापन के मौके पर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना अनिवार्य है. इस सत्यापन अभियान में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ भवाली सुमित पांडे, सीओ लालकुआं दीपशिखा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कई थानों की पुलिस टीमें, आईआरबी, एसएसबी और आईटीबीपी सुरक्षा बल तैनात रहे.

Check Also
Close