Sunday 19/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्माकराटे ग्रेडिंग टेस्ट में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, तीन छात्रों को मिला ब्लैक बेल्टगुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम ही उज्जवल भविष्य की कुंजी–देवेन्द्र गौड़चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में-जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्थादेवभूमि गीतों की गूंज से सराबोर हुआ श्रीनगर-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में लोकधुनों ने बांधा समांकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षामसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली में जमीन-वन विवाद भड़का, सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, भू-माफियाओं पर कब्जे और गोली की धमकी के आरोपपुलिस की भूमिका पर भी सवाल, वन भूमि पर अवैध तारबाड़ से बढ़ा खतराकृ, डीएफओ से हस्तक्षेप की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनीमसूरी, 18 अप्रैल मसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली (भद्राज ) में जमीन और वन अधिकार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण मसूरी कोतवाली पहुंच गए और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया उनकी पुश्तैनी जमीन और सामुदायिक वन क्षेत्र पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ, जिसमें हालात तनावपूर्ण हो गए।पुलिस पर संरक्षण देने के आरोपमामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया। इस आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपग्रामीणों ने वन विभाग की भूमि पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से तारबाड़ (फेंसिंग) की जा रही है। इससे न केवल वन क्षेत्र पर कब्जे की आशंका बढ़ रही है, बल्कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक रास्ते भी बाधित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप जंगली जानवर अब गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अमित कुवर (डीएफओ, मसूरी) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।ग्राम सभा का सख्त रुख, सीमांकन और टोल बैरियरसमाजिक कार्यकर्ता जब्बर वर्मा ने बताया कि बढ़ते विवाद के बीच ग्राम सभा दूधली में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों का सीमांकन किया गया और पारंपरिक सीमाओं पर बॉर्डर चिन्ह लगाए गए। साथ ही दूधली चौक पर टोल बैरियर स्थापित कर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्णय लिया गया।ग्राम सभा ने साफ किया कि उसकी पारंपरिक सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वनाधिकार कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीमांकन कार्य में बाधा डालने और झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के आरोपग्रामीणों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर महिलाओं को धमकाने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए। ऐसे मामलों में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।‘जन अधिकारों की लड़ाई’, ग्रामीणों का ऐलानटिहरी जनपद के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके परंपरागत अधिकारों और अस्तित्व का सवाल है। यदि प्रशासन और वन विभाग ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

शिक्षा के बिना जीवन बंजर भूमि के समानः ठुकराल,धूमधाम से मना फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल का रजत जयंती समारोह

रूद्रपुर -(एम सलीम खान ब्यूरो) लालपुर स्थित फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

‘रंग भारत के’ थीम पर आयोजित रजत जयंती समारोह का बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलविंदर कौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने सम्बोधन में 25 वर्षों से विद्यालय के सफलता पूर्वक संचालन पर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल बखूबी कर रहा है। यहां से शिक्षा हासिल करने वाले बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे है। श्री ठुकराल ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थ हीन व दिशाहीन हो जाता है। एक सफल में जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। शिक्षा जीवन का आधार होती है, और शिक्षा से ही मनुष्य अपने जीवन में उंचाईयों की ओर अग्रसर होता है। शिक्षा ही सही गलत में अंतर करना सिखाती है। आज के युग में बिना शिक्षा के कोई कार्य नहीं किया जा सकता है। शिक्षा के बिना जीवन बंजर भूमि के समान होता है। शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे न केवल खुद का बल्कि देश और समाज का भी विकास किया जा सकता है। शिक्षित व्यक्ति ही सुंदर समाज की रचना करते हैं और यह सुंदर समाज बनाने की जिम्मेवारी शिक्षकों पर है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षक हीं समाज की नींव हैं। आज छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि संस्कारों की शिक्षा देना भी जरूरी है। आज जिस तरह से पाश्चात्य सभ्यता का प्रभाव समाज में बढ़ रहा है उससे युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित हो ही है। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की तरफ मोड़ना भी जरूरी है। शिक्षकों को इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

वार्षिक समारोह में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को मंच पर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक रणवीर सिंह राणा,ऑक्सफोर्ड एकेडमी के प्रधानाचार्य केएस नेगी, एमके मिश्रा,सतनाम सिंह,बाबा संता सिंह, राज गगनेजा, नरेंद्र ठुकराल, गोल्डी मुंजाल, रजनी यादव, हेमु यादव, बलजीत सिंह गाबा, अकील प्रधान, रंजीत सिंह रंधावा, खुशवंत सिंह, अजय नारायण सिंह, हरीश दनाई, स. विचित्र सिंह,अंकित पाठक आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close