Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रुद्रपुर_आदर्श नागरिक बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका – महापौर विकास शर्मा

रूद्रपुर -(एम सलीम खान ब्यूरो) वार्ड नंबर 1 फुलसुंगा स्थित जीएसएम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वार्षिकोत्सव में महापौर विकास शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर महापौर का विद्यालय परिवार ने स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण की सराहना की और विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन निरर्थक हैं, बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाने में अध्यापकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें जिस रूप में ढाला जाएगा वह उसी रुप में ढल जाएंगे।

इसलिए शिक्षकों का यह दायित्व है कि वह अपने विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के अध्यापक अपनी लगन व प्रतिभा के बल पर छात्र- छात्राओं को तराशने का बखूबी कर रहे हैं। विद्यालय की साफ सफाई व बच्चों की प्रतिभा को देखकर लग रहा है कि अध्यापक शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का काफी प्रयास किया है । उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के साथ साथ बच्चों को सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए समय- समय पर कार्यक्रमों का आयोजन होने चाहिए। जिससे सभी को कुछ नया सिखने की प्रेरणा मिलती रहे।

इस दौरान प्रिंसिपल सुनीता शर्मा,दयाशंकर पांडे, कुबेर भारती ,चंद्र सिंह रावत ,गिरीश शर्मा, शैलेंद्र रावत, संदीप मैथानी ,सुमित शर्मा, सुनीता, गोपाल पटवाल, पार्षद पवन राणा,पूर्व पार्षद रजनी रावत, पूर्व पार्षद सुरेश गौरी, एकता बिश्नोई, मनोज रावत, संदीप बिश्नोई, अनूप सिंह, रचना यादव, सुनिधि, सुजाता सक्सेना, भाजपा नेता आदित्य अवस्थी, विवेक दीप सिंह, अंकित सिंह, पारस चुघ, हरजीत राठी आदि समेत तमाम अभिभावक भी मौजूद थे।

Check Also
Close